मोरनी केसे प्रेगनेंट होती – Peacock Pregnant

मोरनी केसे प्रेगनेंट होती – Peacock Pregnant

Peacock Pregnant

मोर कभी भी शारीरिक संभोग नहीं करते। उनकी संतानें कैसे होती हैं? वे रोते हैं, आंसू गिरते हैं, मोरनी उस आंसू को पीती है और उससे उन्हें संतान होती है।’ ये बात मंच से एक मशहूर कथावाचक ने कही है। उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर उपलब्ध है। वह कहती हैं कि इसीलिए कृष्ण भगवान मोर पंख लगाते हैं। अब जरा गूगल पर सर्च कीजिए तो आपको मोर-मोरनी के संबंध बनाने को लेकर कई तरह की जिज्ञासाएं और सवाल मिल जाएंगे। मोर एक पक्षी है जो अंडे नहीं देता, तो मोर के बच्चे कैसे जन्म लेते हैं? क्या सच में मोर के आंसू पीने से मोरनी गर्भवती हो जाती है? क्या मोर सच में कभी सहवास नहीं करता है? क्या मोर के आंसू पीने से मोरनी गर्भवती होती है? इतना पढ़कर आप भी भ्रमित हो जाएंगे कि आखिर सच क्या है?

आगे बढ़ने से पहले यह जान लीजिए कि यह कन्फ्यूजन इतना ज्यादा है कि हाई कोर्ट के एक जज ने कह दिया था कि मोर राष्ट्रीय पक्षी क्यों है, क्योंकि वह ब्रह्मचारी रहता है। उसके आंसुओं से मोरनी प्रेग्नेंट होती है। धन्यवाद कहिए, मोबाइल कैमरे का जिसकी बदौलत बहुत से लोगों ने मेटिंग का वीडियो भी बनाया और फिर धीरे-धीरे गलतफहमी दूर होने लगी।

Rate this post

1 thought on “मोरनी केसे प्रेगनेंट होती – Peacock Pregnant”

  1. Pingback: पक्षियों के खिलाफ युद्ध छेड़ा -war against birds

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Chat On Whatsapp
1
Hello
Hello 👋
May I help you?